मप्र 12वीं बोर्ड में प्रिया और रिंकू सर्वोच्च स्थान पर

भोपाल. मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है| इस साल मंदसौर की प्रिया और रिंकू बथरा ने 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान प्रथम स्थान हासिल किया है | प्रिया और रिंकू दोनों ने विज्ञान समूह के साथ-साथ सभी समूहों में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। वहीं कला संकाय से रीवा की खुशी सिंह ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया है | इस साल का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 68.81 रहा है| बात छात्रों और छात्राओं के पास प्रतिशत की करें तो इस साल 64.66 फीसदी छात्र और कुल 73.40 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुई है| वहीं पिछले साल का परीक्षा परिणाम 72.37 फीसदी रहा था | इस हिसाब से देखा जाए तो इस साल का परीक्षा परिणाम पिछले साल की तुलना में कम रहा|

प्रावीण्य सूची के प्रथम 5 विद्यार्थी 

1 प्रिया और रिंकू बथरा- 495/500

2 हरीश कारपेंटर- 491/500

3 नरेंद्र कुमार- 489/500

4 साक्षी मिश्रा, आशीष कुशवाहा और मुफद्दल अरवीवाला- 487/500

5 दिव्यांश ओझा और खुशी सिंह- 486/500

यहां रिजल्ट देखे जा सकते हैं

मोबाइल फोन ऐप

  • गूगल प्ले स्टोर पर MPBSE MOBILE APP, MP Mobile और FastResult App पर
  • Window App Store पर MP Mobile App पर

ऐसे देख सकते हैं परिणाम

  • अधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर लॉग-इन करें।
  • एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2020 पर क्लिक करें।

टिप्पणी करे