नई दिल्ली| टोक्यो ओलंपिक में 14 दिन की समाप्ति के बाद भारत की झोली में अब तक दो रजत और तीन कांस्य पदक के साथ कुल पांच मेडल आ चुके हैं। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल के लम्बे इंतजार के बाद ओलंपिक पदक हासिल किया और कांस्य पर कब्जा जमाया, जबकि कुश्ती में भारतीय पहलवान रवि दहिया ने रजत पदक अपने नाम किया। अब भारत की नजर 15वें दिन पर होगी क्योंकि यह दिन भी भारत के लिए ऐतिहासिक हो सकता है। महिला हॉकी टीम कांस्य पदक मैच में ब्रिटेन से भिड़ेगी और जीतने पर इतिहास रच देगी। वहीं स्टार पहलवान बजरंग पूनिया भी अपना सफर शुरू करेंगे।
15वें दिन का कार्यक्रम
वॉक
पुरुष 50 किमी फाइनल: गुरप्रीत सिंह
महिला 20 किमी फाइनल: भावना जट, प्रियंका गोस्वामी
गोल्फ
महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा, राउंड 3: अदिति अशोक और दीक्षा डागर
हॉकी
महिला कांस्य पदक मैच: भारत बनाम ग्रेट ब्रिटेन
कुश्ती
पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा, प्री क्वार्टरफाइनल: बजरंग पूनिया
महिला फ्रीस्टाइल 50 किग्रा, प्री क्वार्टरफाइनल: सीमा बिस्ला
एथलेटिक्स
पुरुष 4*400 मीटर रिले हीट 2: अमोज जैकब, नागनाथन पंडी, अरोकिया राजीव, निरमा नोआह टॉम, मुहम्मद अनस