इंदौर|अनलॉक के बाद इंदौर एयरपोर्ट से 17 जुलाई से फ्लाइट बढ़ेंगी। 17 से 21 जुलाई के बीच 7 (आने-जाने में 14) फ्लाइट रायपुर, अहमदाबाद, पुणे, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और मुंबई के लिए शुरू होंगी। वहीं, 1 अगस्त से इंदौर-गोवा फ्लाइट भी शुरू होगी। सभी फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस शुरू करेगी। इंदौर से वर्तमान में 12 (आने-जाने में 24 से ज्यादा) फ्लाइट का संचालन हो रहा है। नई फ्लाइट शुरू होने के बाद फ्लाइट की संख्या 21 (आने-जाने में 42 से ज्यादा) हो जाएंगी। इंदौर से वर्तमान में आने-जाने में 24 फ्लाइट है। यह फ्लाइट दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, किशनगढ़, बेलगाम के लिए है।
ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया मप्र-छग के अध्यक्ष हेमेंद्रसिंह जादौन के अनुसार नई फ्लाइट शुरू होने के बाद रायपुर, चेन्नई, पुणे, गोवा, अहमदाबाद के लिए फिर से फ्लाइट शुरू होंगी। मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु के लिए फ्लाइट बढ़ेंगी। कोरोना की दूसरी लहर में बढ़ते संक्रमण के कारण ये फ्लाइट बंद थीं। सभी फ्लाइट शुरू होने के बाद 42 से ज्यादा फ्लाइट हो जाएंगी
इंदौर-अहमदाबाद
17 जुलाई से। नियमित संचालन।इंदौर से रात 8.45 बजे रवाना होगी। रात 10 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।अहमदाबाद से शाम 6.55 बजे रवाना होगी। रात 8.05 बजे इंदौर आएगी। किराया : करीब 3300 रुपए।
इंदौर-रायपुर
18 जुलाई से। नियमित संचालन।इंदौर से सुबह 6.15 बजे रवाना होगी। सुबह 8.10 बजे रायपुर पहुंचेगी।रायपुर से शाम 5.50 बजे रवाना होगी। शाम 7.50 बजे इंदौर आएगी। किराया : करीब 4700 रुपए
इंदौर-मुंबई
20 जुलाई से। सप्ताह में 4 दिन (मंगलवार, गुरुवार, शनिवार, रविवार)इंदौर से रात 8.30 बजे रवाना होगी। रात 10.10 बजे मुंबई पहुंचेगी।मुंबई से दोपहर 2.20 बजे रवाना होगी। दोपहर 3.45 बजे इंदौर आएगी। किराया : करीब 4300 रुपए
इंदौर-हैदराबाद
20 जुलाई से। सप्ताह में 4 दिन (मंगलवार, गुरुवार, शनिवार, रविवार)इंदौर से शाम 4.25 बजे रवाना होगी। शाम 5.50 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।हैदराबाद से शाम 6.30 बजे रवाना होगी। शाम 7.55 बजे इंदौर आएगी। किराया : करीब 3600 रुपए
इंदौर-पुणे
20 जुलाई से। सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, गुरुवार, रविवार)इंदौर से दोपहर 12.25 बजे रवाना होगी। दोपहर 1.35 बजे पुणे पहुंचेगी।पुणे से सुबह 10 बजे रवाना होगी। सुबह 11.55 बजे इंदौर आएगी। किराया : करीब 4900 रुपए
इंदौर-बेंगलुरु
21 जुलाई से। मंगलवार को छोड़कर बाकी 6 दिन संचालन होगा।इंदौर से दोपहर 3.30 बजे रवाना होगी। शाम 5.15 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।बेंगलुरु से फ्लाइट दोपहर 12.50 बजे रवाना होगी। दोपहर 2.45 बजे इंदौर आएगी। किराया : करीब 5000
इंदौर-चेन्नई
21 जुलाई से। सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार) इंदौर से शाम 6.10 बजे रवाना होगी। रात 8.15 बजे चेन्नई पहुंचेगी।चेन्नई से दोपहर 3.30 बजे रवाना होगी। शाम 5.35 बजे इंदौर आएगी। किराया : करीब 5000 रुपए।
इंदौर-गोवा
1 अगस्त से। नियमित संचालन होगा।इंदौर से फ्लाइट सुबह 11.55 बजे रवाना होगी। गोवा पहुंचेगी दोपहर 2.10 बजे।गोवा से दोपहर 2.40 बजे रवाना होगी। इंदौर आएगी शाम 4.45 बजे। किराया : करीब 7900 रुपए
(जानकारी इंडिगो एयरलाइंस और ट्रेवल एजेंट के अनुसार।)