अयोध्या|भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के साथ ऐतिहासिक दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सरयू घाट से लेकर अयोध्या थे मठ मंदिर व श्री राम जन्म भूमि परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस दौरान अयोध्या पहुंचेंगे भगवान श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण का भव्य स्वागत किया जाएगा। 13 नवंबर को सरयू तट पर सीएम योगी व राज्यपाल आनंदीबेन मौजूद होंगे।

राम नगरी अयोध्या में त्रेता युग की झलक उस समय दिखाई देगा जब एक बार फिर सरयू तट पर भगवान श्री राम माता सीता और लक्ष्मण के साथ विमान से अयोध्या पहुंचेंगे इस दौरान अयोध्या राममय धुनों से गूंज उठेगी। और विमान से उतरकर भगवान राम अयोध्या की भूमि पर पधारेंगे जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा इस दौरान अयोध्या में पुष्प वर्षा भी होगी। इस अद्भुत क्षण को देखने के लिए देश दुनिया के लोग मौजूद होंगे। दरसल अयोध्या में चल रहे चौथे दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत अयोध्या में होने वाले चौथे दीपोत्सव का आयोजन में कई कार्यक्रमों को स्थगित करते हुए बदलाव किया गया है 12 नवंबर को अब अयोध्या के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों को भी इस दीपोत्सव से जुड़ेगा इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों के सभी धार्मिक स्थलों पर साज सज्जा के साथ 12 नवंबर को दीप जलाए जाने का आयोजन किया जाएगा तो वही 13 नवंबर को रामायण के प्रसंगों पर तैयार किए गए 11 झांकियों की शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसके बाद भगवान श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण के साथ विमान से अयोध्या पहुंचेंगे जहां उनका स्वागत कर राज्याभिषेक का आयोजन किया जाएगा वही राम की पैड़ी पर 06 लाख दीप जलाए जाएंगे तो वही इस कार्यक्रम के अगले दिन 14 नवंबर को मुख्य दीपावली के दौरान पूरी अयोध्या में लाइटों से सुसज्जित करने के साथ ही प्रमुख मठ मंदिरों पर दीप प्रज्वलन का कार्य भी किया जाएगा।