रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के स्नेह और प्यार का प्रतीक है। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती है, वहीं भाई भी अपनी बहनों को रक्षा का वचन देते हैं। सावन माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानि 3 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के नजरिये से 29 साल बाद इस त्यौहार पर कई शुभ योग बन रहे हैं। रक्षाबंधन के दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में सावन का पांचवा यानी अंतिम सोमवार भी है और इसके साथ सूर्य, शनि के सप्तक योग, प्रीति योग, आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, सोमवती पूर्णिमा जैसे महायोग भी बन रहे हैं। इन महायोग में ज्योतिष के आधार पर आप राशि के अनुसार भाई के लिए राखी चुनती हैं तो यह रक्षा सूत्र उनके दीर्घ जीवन के साथ-साथ ही भाग्योदय का भी कार्य करेगी। हम यहां राशि के आधार पर भाइयों के लिए किस तरह की राखी चुने इसकी जानकारी दे रहे हैं।
मेष और वृश्चिक राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल को माना जाता है। यदि आपके भाई इन राशियों के हैं तो आप उन्हें लाल रंग की राखी बांधे। यह रक्षा सूत्र उनके जीवन में असीम ऊर्जा को बढ़ाएगा। उनके कार्य करने की क्षमता स्वतः बढ़ जाएगी, जो उनकी उन्नति का मार्ग प्रषस्त करेगी।
वृभष और तुला राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृभष और तुला राशि का स्वामी शुक्र हैं। रक्षाबंधन के दिन बहने इस राशि वाले भाइयों को रजत यानि चांदी की चमक वाली या गुलाबी रंग की राखी बांधे। इससे उनका जीवन चांदी के समान उज्जवल होगा और उनकी सफलता की राह प्रकाशमय होगी।
मिथुन और कन्या राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन और कन्या राशि का स्वामी बुध माना जाता है। इन राशि वाले भाइयों को हरे रंग की राखी बांधी जानी चाहिए। हरा रंग यानि हरियाली समृध्दि का प्रतीक है। यह राखी आपके भाई के जीवन में सुख-समृध्दि और उल्लास का संचार करेगी।
कर्क राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि के स्वामी चंद्र हैं। चंद्रमा षीतलता का भी प्रतीक है। इस राशि के भाइयों को उनकी बहने सफेद या गुलाबी रंग का रक्षा सूत्र बांधे। इससे उनके जीवन में शांति आएगी। मानव जीवन में शांति ही उन्नति का मार्ग प्रषस्त करती है।
सिंह राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। भगवान सूर्य ऊर्जा के असीम भंडार हैं। वे संपूर्ण सृष्टि को ऊर्जा प्रदान करते हैं। इस राशि वाले भाइयों को भगवा या या सुनहरे रंग की राखी बांधी जानी चाहिए। इस राखी से भाई के जीवन में आरोग्य आएगा, साथ ही उनकी उम्र भी लंबी होगी। इस रक्षा सूत्र से आपके बीच का स्नेह बंधन अधिक प्रगाढ़ होगा।
धनु और मीन राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनु और मीन राशि का स्वामी बृहस्पति देव को माना जाता है। सभी बहनों को इस राशि के भाइयों को केसरिया या पीले रंग की राखी बांधना चाहिए। यह राखी भाई के जीवन में सुख और शांति को बढ़ावा देगी।